Friday 20 October 2017

वंशोदय (१८ अगस्त) - कविता

वंशोदय (१८ अगस्त) - कविता


आज ही के दिन आकर, लाज रख दी वंश की|
पलक पॉवड़े बिछे हुए थे, आशा की परिभाषा लेकर||
काले अंधेरे बादलों में, आ गया तू चाँद बनकर|
आज ही के दिन आकर, लाज दी राखी की||
आधी-अधूरी गोद को, कर दिया सम्पूर्ण तूने|
 इशारे  समझता, दूर रहकर पास है तू||
 दिल की धड़कन में है बसता सांस की आवाज़ है तू|

आज ही के दिन आकर, लाज रख दी वंश की|
वंश का वैभव संभाले सूर्यवंश का लाल है तू||
डैड  मुकुट बनकर,  सरताज बन तू|
कलाम की आवाज़ सून, आवाम को पहचान तू||
 कुछ कर गुजरने की तमन्ना, सर सांस में आवाज़ दे|
माँ की गरिमा की लाज रखना, बुलंदियों को कर नमन||
ग़द्दारियों से दूर रहकर, अपने मिशन को कर पूरा|

आज ही के दिन आकर, लाज रख दी वंश की|
धर्म का दामन पकड़ तू, जात-पात में न उलझ||
शान बन तू देश का, गौरव परिवार का|
जन्मोत्सव और रक्षा बंधन का, ये अद्भुत मिलन है||
सपनों  ताज  खुशियों की परिभाषा की ये अनमोल घड़ी है|
रविवार दिनकर के दिन तुम, आशाओं की किरणें लेकर||
रविवार छुट्टी  तुम, आय हम सबके जीवन में|
पापा  छुट्टी को तुमने, सार्थक करके खुशियाँ लाय||
आज ही के दिन आकर, लाज रख दी वंश की| 

- मेनका

Thursday 19 October 2017

जय श्री वैष्णो धाम - कविता

जय श्री वैष्णो धाम

वैष्णो देवी, कटरा
फैमिली वाली फीलिंग है वह दिलाती - फैमिली ...|
कर्मों की खाता संभाले मेरी माता। ... कर्मों की ... वैष्णो माता|
मानव जीवन की जज मेरी माता - मानव ... वैष्णो माता|
दुष्टों की धोखा कभी भी न सहती - दुष्टों ... वैष्णो माता|
चोरों को देती पनिशमेंट मेरी माता - चोरों ... वैष्णो माता|
फैमिली वाली फीलिंग है वो दिलाती - फैमिली ...|


भक्तों की झोली भरे मेरी माता - भक्तों ... वैष्णो माता|
करती है कृपा वो भक्तों पर दिल से - करती है  ... |
हमारी भावों को सदा वो समझती - हमारी  ... |
रहती सदा वो साथ मेरी माता - रहती  ... वैष्णो माता|
फैमिली वाली फीलिंग है वो दिलाती - फैमिली ...|

जीवन की नइया और मइया खेवैया - जीवन ... |
मइया खेवैया तो डर काहे भइया - मइया ... भइया|
माँ के चरण में है संसार मेरा - माँ के चरण ... मेरा|
धर्मों के वेला में हुआ है सवेरा - धर्मों के ... सवेरा|
फैमिली वाली फीलिंग है वो दिलाती - फैमिली ... |


सारे रिश्तों का मूल मेरी माता - सारे  ... वैष्णो माता|
सारे धर्मों का जड़ सच्चाई - सारे ... सच्चाई|
सारे धर्मों का जड़ ईमानदारी - सारे ... ईमानदारी|
धर्मों की नींव पर माँ का मंदिर - धर्मों ... मंदिर|
फैमिली वाली फीलिंग है वो दिलाती - फैमिली ... |

रहती सदा मेहरबान मेरी माता - रहती ... वैष्णो माता|
हर कष्टों का इलाज मेरी माता - हर ... वैष्णो माता|
हर खुशियों का है द्वार मेरी माता - हर ... वैष्णो माता|
हर क्षण पलों की महसूस मेरी माता ... वैष्णो माता|
फैमिली वाली फीलिंग है वो दिलाती - फैमिली ... |
हर क्षण है रखती ख्याल मेरी माता - हर क्षण ...  वैष्णो माता|
रखती है हर पल ध्यान मेरी माता ...  वैष्णो माता|


Wednesday 18 October 2017

गोदांजाली (२४ जुलाई) - कविता

गोदांजाली (२४ जुलाई) - कविता



मेरी ममता के आँचल को सजाया तूने|
मेरी ज़िन्दगी की दशा को दिशा दिया तूने||
मेरे सुने गोद को हरा-भरा किया तूने|
पापा के आने की हर आहट को महसूस किया तूने||
अपने हर निवाले पर पापा को मिस किया तूने|
हमारे सूखे रेगिस्तान में वर्षा की फूहार है तू||
हमारे सूने घर में रौशनी बनकर आई तू|
हमारे रसोई की हर स्वाद और खुशबु है तू||
हमारी ज़िन्दगी के फूलों की पंखुड़ी है तू|
भाई के जीवन की सम्पूर्णता है तू||
हमारे हर त्यौहार की सजावट है तू|
हमारे अतीत की जान और प्राण है तू||
हमारे बीते हुए कल की धरोहर है तू|
अपने भाई के जीवन का राग है तू||
हमारे हर परेशानी का इलाज है तू|
भाई के जीवन की आशा है तू||
पापा के जीवन की परिभाषा है तू|
मेरे विचारों का कोरा कागज़ है तू||
मेरे हर गुत्थियों की सुलझन है तू|
हमारे का वो हर सुझाव है तू||
हमारे जीवन की रहस्यमयी किताब है तू|
हमारे गरिमा की नाक है तू||
हमारे परिवार की संस्कृति है तू|
पापा के जीवन का ख्वाब है तू||

- मेनका

Tuesday 17 October 2017

जीने की उत्कण्ठा - कविता

जीने की उत्कण्ठा - कविता



अजब हलचल सी मन में है, समझ में कुछ नहीं आता|
अजब सा ख्वाब खुशियों का, नाकारा ही नहीं जाता||
जिसे अपना समझती थी, वो गैरों से कही बढ़कर|
किसे अपना बनाऊ मैं, बता दे हे मेरे रघुबर||
सदा अपनों के दिल में ही, तुझे समझा मैं करती थी|
सदा अपनों में पा करके, मैं पूजा ही तोह करती थी||
प्रभु के प्यार के खातिर, जीना ही था मेरा मकसद|
प्रभु का हर वचन हरदम, हमारी कोशिशें जारी||
हमारा कर्म ही पूजा, इसी का ध्यान है रखा|
दरस दे ही मेरे रघुबर, परीक्षा अब न ले मेरी||

अजब हलचल सी मन में है, समझ में कुछ नहीं आता|
अजब सा ख्वाब खुशियों का, नाकारा ही नहीं जाता||
दशा इस दीन का आकर, दिशा दो हे मेरे रघुबर|
हमारी चूक हमसे ही, बता दे हे मेरे रघुबर||
मुझे लोगों के उलझन में, तो जीना ही नहीं आता|
मेरे सपनों में आकर के, मुझे जीना सिखा दे माँ||
मेरे जीवन की नौका को लगा दे, पार हे रघुबर|
मेरे औचित्य जीवन का बता दे, हे मेरे रघुबर||
मुझे सीधा सरल जीना, मेरे दिल को बहुत भाता|
गज़ब हलचल सी मन में है, समझ में कुछ नहीं आता||
गज़ब सा ख्वाब खुशियों का, नाकारा ही नहीं जाता|

- मेनका

छठ पूजा - गीत

छठ पूजा - गीत


केही देल सोने के सिंघोरबा, केही देल लाल सिंदूर|
केही देल हरे-हरे ईंखबा, केही देल हथिया कुरबार|
केही देल फूलबा के मलबा, केही देल पाकल पान|
सोनरा देल सोने के सिंघोरबा, सिंदुरिया देल लाल सिंदूर|
कोइरी देल हरे-हरे ईंखबा, कुम्हरा देल हथीया क़ुरबार|
मलीया देल फूलबा के मलबा, पनहेरी देल पाकल पान|
टूटी गेल सोने के सिंघोरबा, गिरी गेल लाल सिंदूर|
सुखी गेल हरे-हरे ईंखबा, टूटी गेल हथीया क़ुरबार|
टूटी गेल फूलबा के मलबा, सुखी गेल पाकल पान|
रूठी गेलन छठी माई परमेश्वरि, कइसे अरग दिलायब|
किनी लेब सोने के सिंघोरबा, किनी लेब लाल सिंदूर|
काटी लेब हरे-हरे ईंखबा, किनी लेब हथीया क़ुरबार|
गुँथी लेब फूलबा के मलबा, तोरी लेब पाकल पान|
बाँधी लेब पीअरी ओ, चनमा अइसे अरग दिलायब|
जलाए लेब चौमुख दीअरा, ऐसे अरग दिलायब|
मनाये लेब छठी माई परमेश्वरि, अइसे अरग दिलायब|

- मेनका

Sunday 15 October 2017

मन मोहन सांवरिया - कविता

मन मोहन सांवरिया - कविता


कहाँ जा छूपे हो मेरे वंशी वजैया|
वंशी वजैया मेरे कृष्ण कन्हैया||
दरस दिखा जा मेरे नाग नथैया|
आ जाओ मेरे प्रभू यशोदा दुलारे||
राक्षस का माखन प्रभू ग्वाला खिवैया|
अब न सताओ प्रभू दरस दिखाजा||
मेरे मन मोहन प्रभू रास रचैया|


कहाँ जा छूपे हो मेरे वंशी वजैया|
मेरी दुर्दशा प्रभू आकर मिटा दे||
मेरी सब बिगड़ी को आकर सुधारो|
रथ के हँकैया प्रभू जल्दी से आ जा||
लाज बचैया प्रभू चीर बढैया|
बिगड़ी बनैया प्रभू मुक्ति दिलैया||
देवकी नन्दन प्रभू नंद के प्यारे|
कहाँ जा छुपे हो प्रभु कृष्ण कन्हैया||

- मेनका

Sunday 17 September 2017

देश का धरोहर - कविता

देश का धरोहर - कविता


नाम है अर्जन तुम्हारा,
अर्जित किया सब शान को|
जम रहा वह मेडलों में,
सज रहा इतिहास मे|
धरती माँ का लाल है वो,
सज रहा युनिफौर्म में|
रक्षको की शान है वो,

मान है मातृत्व का|
इतिहास का गौरव संभाले,
दे रहा संदेश वो||

नाम है अर्जन तुम्हारा,
अर्जित किया सब शान को|
संभालना है तो संभालो,
देश के हर शान को|
अपने सब उन ताकतों से,
देश की सब लाज रखना|
मौन है वो माँ हमारी,
सुन रही आवाज़ को|
मत करो मैला-कुचैला,
देश के पहचान को||

नाम है अर्जन तुम्हारा,
अर्जित किया सब शान को|
सीखना है सीख ले तू,
ये कपूतो जेल में|
जेल का ज़ंजीर खाली,
 दान कर आतंक को|
 नाम है भगवान का,
और काम है शैतान का|
कार बंगला फ़ोन बाकी,
सब सजा उस शान में||

- मेनका

Sunday 28 May 2017

हमारी जीवन गाथा - कविता - पार्ट २

हमारी जीवन गाथा - कविता - पार्ट २


पार्ट - २

जीवन का ये वृक्ष अनोखा,
कभी न रहता खाली|
शिक्षा को जीवन से जोड़े,
अपनों को अपने से जोड़े|
धरती माँ की गोद में देखो,
गंगा माँ का आँचल|
सच्चाई के पथ पर देखो,
स्वर्ग बना है सुन्दर|

जीवन के ये वृक्ष अनोखा,
कभी न रहता खाली|
शिक्षा के उन हर मोती को,
लेने की करो तैयारी|
शिक्षा को उन्मुक्त गगन में,
उड़ने की हो आज़ादी|
भारत के आज़ाद भूमि पर,
मत कर नाइंसाफी|

जीवन के ये वृक्ष अनोखा,
कभी न रहता खाली|
हम सब तो माँ के बच्चे है,
फिर क्यों करे बेईमानी|
बेईमानी के बेकार शब्द पर,
परत पड़ा चालाकी का|
चालाकी तो तेज़ दिमाग का,
बहुत बड़ा अनमोल रत्न है|

जीवन के ये वृक्ष अनोखा,
कभी न रहता खाली|
तेज़ दिमाग अनमोल रत्न से,
संकट को दूर भगाओ|
भारत माँ के गोद में हमसब,
मिलकर स्वर्ग बनाओ|
कर्मों का फल सबको मिलता,
कोई न रहता खाली|

- मेनका

Saturday 27 May 2017

हमारी जीवन गाथा - कविता - पार्ट १

हमारी जीवन गाथा - कविता - पार्ट १


पार्ट - १

जीवन का ये वृक्ष विचित्र है,
कभी न रहता खाली|
कभी दिलाये माँ का आँचल,
कभी दिखाए सपने|
कभी चखाये रिश्तों का फल,
कभी लगाए चकरें|
जीवन का ये वृक्ष विचित्र है,
कभी न रहता खाली|

राजनीती का ये वृक्ष विचित्र है,
हर घर पर होता हावी|
औरत ही औरत का दुश्मन,
कभी न खाती तरसें|
अपनों को अपने से तोड़े,
अकड़ दिखाए हरदम|
जीवन का ये वृक्ष विचित्र है,
कभी न रहता खाली|

अंतर मन में दानव बैठा,
नकली नकाब साधू के  जैसा|
शिक्षा को पैसो से जोड़े,
अंतर मन है खाली|
दुसरो के मुँह की रोटी को,
हरदम लेने की तैयारी|
जीवन का ये वृक्ष विचित्र है,
कभी न रहता खाली|

कॉपी करती जीवन जीता,
वीरों जैसा रहता|
इंसानों जैसे मानव को वो,
परेशान करे है हरपाल|
जीवन का ये वृक्ष विचित्र है,
कभी न रहता खाली|

- मेनका

Friday 26 May 2017

दशहरा की अधिष्ठात्री देवी - कविता

दशहरा की अधिष्ठात्री देवी - कविता


मैंने सुना है माँ दुष्टों की दुश्मन|
भारत के दुश्मन को पल में मिटा जा||
फौजों के जीवन है तेरे सहारे|
जीवन की डोर माँ तेरे हवाले||
भारत की धरती को फिर से बचा ले|
में तो आई हूँ माँ तेरे शरण में||

मैंने सुना है दुर्गे दुष्टों की दुश्मन|
भारत के दुश्मन को पल में मिटा जा||
फौजों के परिवार है तेरे सहारे|
तेरी सूरत माँ है मुझको लुभाये||
तेरा ही ध्यान माँ मुझको है भाये|
तेरी ही याद माँ मुझको सताये||

मैंने सुना है अम्बे दुष्टों की दुश्मन|
भारत के दुश्मन को पल में मिटा जा||
फौजों के परिवार है तेरे सहारे|
तेरी कृपा बिन माँ में जी सकू न||
छल और कपट न हो मेरे जीवन में|
झूट की छाया पड़े नहीं मुझ पर||

मैंने सुना है माँ दुष्टों की दुश्मन|
भारत के दुश्मन को पल में मिटा जा||
फौजों के जीवन है तेरे सहारे|
तेरा ही अटूट भक्त भारत के मालिक||
भारत की लाज माँ तेरे चरण में|
क्षण में संहार को भारत का दुश्मन||

- मेनका

Tuesday 23 May 2017

दहेज़ का दानव - कविता

दहेज़ का दानव - कविता


दहेज़ के दानव से प्यारे, हर घर को अब लड़ना होगा|
बेटी के सपनों को प्यारे, उड़ने की आज़ादी दे दो||
बेटी के असली सूरत को, बहु रूप में लाना होगा|
तभी पढ़ेगी सबकी बेटी,  तभी बचेगी सबकी बेटी||
दहेज़ के दानव को प्यारे, कोशों दूर भगाना होगा|
बेटी और बेटा तो प्यारे एक  सिक्के के पहलू दो है||
बेटी की प्यारी सुरत को, दिल से अब अपनाना होगा|
बेटी और बेटा तो प्यारे, मत बाँटो तुम अपने दिल से||

दहेज़ के दानव से प्यारे, हर घर को अब लड़ना होगा|
वृद्धावस्था का डर भी प्यारे नहीं रहेगा सबके मन में||
सास-ससूर के जीवन में तो हर घर में ही जन्नत होगी||
दहेज़ को अब बहू रूप में हर जन को अपनाना होगा|
बेटी ही तो बहू रूप में, हम सबकी पालनकर्ता है||
दहेज़ के इस रौद्र-रूप को दुनिया से दूर भगाना होगा|
बेटी ही तो बहू रूप में, बेटा के दिल की धड़कन है||
दहेज़ के आगोश से प्यारे, बेटीयों को भी बचाना होगा|

दहेज़ के दानव से प्यारे, हर घर को अब लड़ना होगा|
बेटी ही तो बहू रूप में हर घर का पूरक बनती है||
दहेज़ के इस हवनकुंड से, बेटीयों को भी बचाना होगा|
बेटी ही तो लक्ष्मी रूप में, हर घर कि रौनक बनती है||
बेटी ही तो दुर्गा रूप में, हम सबकी रक्षा करती है|
मत मारो अब बेटी को प्यारे, जीने की आज़ादी दे दो||
नहीं बनेगा कोई आश्रय, हर घर ही आश्रय होगा|
बेटी ही तो वंश वृक्ष का बहू रूप में अंकुर बनती||
बेटी ही तो बहू रूप में वंशज का आश्रय बनती|
दहेज़ के दानव से प्यारे, हर घर को अब लड़ना होगा||

- मेनका

Friday 19 May 2017

१८ मई २०१७ (भारत परिवर्तन) - कविता

१८ मई २०१७ (भारत परिवर्तन) - कविता


बदल रहा है देश हमारा, कितना सुन्दर कितना न्यारा|
सत्य अहिंसा चमक रहा है, कितना प्यारा कितना न्यारा||
भारत माँ के वीर सपूतों, दुनिया के आँगन में खेले|
सत्य न्याय चौखट पर शोभे, दुनिया का सरताज संभाले|
गरिमा, गौरव, न्याय संभाले, भारत माँ के लाल हमारे||
बदल रहा है देश हमारा, कितना प्यारा कितना न्यारा|

हरा भरा है देश हमारा, मत मारो तुम पत्थर प्यारे|
हम सबकी करनी-भरनी को सदा भुगतना होगा प्यारे||
पैसों के वैल्यू को प्यारे, शांति से मत आँको प्यारे|
वैष्णो माँ का देश दुलारा, सबसे प्यारा सबसे न्यारा||
बदल रहा है देश हमारा कितना सुन्दर कितना न्यारा|
सत्य अहिंसा चमक रहा है, कितना प्यारा कितना न्यारा||

माता के दिल की धड़कन है, दुनिया में है मान हमारा|
माता के पैरों की रुनझुन, दुनिया में है शान हमारा||
धरती माँ का रक्षक बोले, भारत माँ की जय हो प्यारे|
धरती माँ का देश दुलारा, दुनिया का सब राज दुलारा||
बदल रहा है देश हमारा, कितना सुन्दर कितना न्यारा|
सत्य अहिंसा चमक रहा है, कितना प्यारा कितना न्यारा||

- मेनका

Wednesday 10 May 2017

हमारी प्रकृति - कविता

 हमारी प्रकृति - कविता


प्रकृति हमें तो है जीना सिखाती
 हर पल बिखेरे है ख्वाबों की खुशबू |
प्रकृति कराती है सेल्फी की सेटींग ||
खुद ही संभाले है अपनी क्षबि को |
प्रकृति की ब्यूटी में सृष्टि की ब्यूटी ||
सजना संवरना हमें है सिखाती |
भावों की तरंगों को झंकृत वो करती ||
सपनों के महल में सदा है वो रहती |
फलों से रहित है वो झुकना सिखाती ||

प्रकृति हमें तो है जीना सिखाती
दुनिया देखें है प्रकृति का सस्पेंस |
हमारी रगों में लहू बनकर बहती ||
साँसों की माला वो जपती है हरपल |
प्रकृति की गोद में हमारी सुरक्षा ||
हमारी व्यवस्था प्रकृति कराती |
गिरकर संभलना हमें वो  बताती ||
लेने से ज़्यादा वो देना सिखाती |
फूलों का खिलना है हंसना सिखाती ||

प्रकृति हमें तो है जीना सिखाती
पल में हँसाये और पल में रुलाये |
पेड़ों की रक्षा हमारी सुरक्षा ||
हमारी प्रकृति से अद्भुत मिलन है |
योगा और योगी को सर पे बिठाती ||
अपने मरीज़ों को हर क्षण निहारे |
देश की देवी का सरताज है वो ||
मिलना-मिलाना हमें है सिखाती |
प्रकृति हमें तो है जीना सिखाती ||

-  मेनका

Friday 10 March 2017

५ जनवरी (पैतृक जिज्ञासा) - कविता

५ जनवरी (पैतृक जिज्ञासा) - कविता


बाबा के वंश बढ़ाने की, जिज्ञासा लेकर आये हो।
पिता के सारे बोझ उठाने, कुली बनकर आये हो॥
माँ के कोख की लाज बने, और पैतृक दीपक बन आये थे।
बाबा के वंश बढ़ाने की बस, खुशियाँ लेकर आये थे॥
वंश के उस खालीपन में, चहल-पहल बन आये थे।
काली-अँधेरी रात में तुम, रौशन बनकर आये थे॥
मौसम के हर मार से बस, हमें बचाने आये हो।
बाबा के मान बढ़ाने की हर कसमे लेकर आये हो॥

बाबा के वंश बढ़ाने की, जिज्ञासा लेकर आये हो।
हर पर्व के उल्लास में तुम उत्सुक होकर आये हो॥
बच्चो के हर ख्वाइश में तुम, पूरक बनकर आये हो।
रिश्तो के हर दर्द में तुम, दवा बनकर आये हो॥
जीवन के उस फीकेपन में रंग दिलाने आये हो।
जीवन के उस तन्हे पल में रमन-चमन बन आये हो॥
जीवन के हर दौड़ में, दौड़ाने की कसमें लेकर आये हो।
बाबा के मान बढ़ाने की हर कसमे लेकर आये हो॥

बाबा के वंश बढ़ाने की, जिज्ञासा लेकर आये हो।
ये दिन हमारे जीवन में सूरज बनकर आये बस॥
ये पल हमारे जीवन में खुशियाँ लेकर आये बस।
आप हमारे जीवन में बस, खुशबु बनकर बसे रहो॥
ये राह हमारे जीवन को, मंजिल तक लेकर जाए बस।
ये साँस हमारे बच्चो को राहत की साँस दिलाये बस॥
ये रात हमारे जीवन में चंदा बनकर आये बस।
बाबा के मान बढ़ाने की हर कसमे लेकर आये हो॥

- मेनका

Thursday 9 March 2017

भारत की व्यवस्था - कविता

भारत की व्यवस्था - कविता 


भारत का शाषण मोदीजी का भाषण।
वाणी की देवी करे उन पर शाषण॥
शाषण का तेल जूनून की बाटी।
देश का दीपक जले दिन राती॥
आमिर खान का दंगल करे करामाती।
जवानों का जंग चले दिन राती॥
बेटी का दंगल करे शुभ मंगल।
कलाओं का खान बिखरे हैं मोती॥

भारत का शाषण मोदीजी का भाषण।
वाणी की देवी करे उन पर शाषण॥
गांधीजी की लाठी अम्बेडकर की पाती।
देश की देवी संभाले  दिन राती॥
मोदीजी के भाषण में दुनिया के ताकत।
पृष्टों के खातिर भले हैं ओ आफत॥

-मेनका

मिलिट्री मैन - कविता

मिलिट्री मैन - कविता दशक चाकरी की वीरों सा| पल-भर में क्यों अनदेख किया|| पलक झपकते दौड़ गए थे| घुटनो के बल रेंग गए थे|| भारत की माटी को हमने|...